छपरा
सारण लोकसभा प्रत्याशी डॉ रोहिणी आचार्य के समर्थन में चलाया गया जनसंपर्क अभियान

छपरा। सारण लोकसभा सीट पर 20 मई को वोटिंग होगा। इस बार लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव मैदान में है। रोहिणी आचार्य को जीताने के लिए जोर-शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। छपरा विधानसभा क्षेत्र के रिविलगंज नगर पंचायत में राजद नेता अमरजीत राय, राजद नेत्री नीलू देवी ने गुरुवार को महागठबंधन की प्रत्याशी डॉ रोहिणी आचार्य के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया तथा उनके पक्ष में मतदान करने के लिए अपील कि।
नीलू देवी ने महिला, युवा, बुजुर्ग लोगों से मिल कर डॉ रोहिणी के पक्ष में मतदान करने कि अपील कि। डॉ रोहिणी ने जिस तरह से अपने पिता की सेवा कर पुरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है. वैसे ही सारण के चौहमुखी विकास के लिए उन्होंने मैदान में उतरी है। इस मौके पर अर्जुन राय, पूर्व मुखिया, अमरजीत राय, मुन्ना राय, सुनील राय के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



