
छपरा। सारण को लंबे समय बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराने का अवसर प्राप्त हुआ है। जिला खेल पदाधिकारी मो.शमीम अंसारी की माने तो सारण जिला को इस बार स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अंडर 17 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी दिया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक किया जाएगा।
प्रतियोगिता में बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों की टीम अपने खेल प्रतिभा की हुनर दिखाने के साथ ही नेशनल चैंपियन का खिताब अपने नाम करने का प्रयास करेगी।बताते चलें की एसजीएफआई द्वारा बड़े शहरों की जगह छोटे जिलों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराकर संबंधित खेल को बढ़ावा देने के प्रयास में है।
वैसे सारण जिले की बात करें तो अन्य खेलों की तरह फुटबॉल के कुछेक लीग व आमंत्रण मैच को छोड़ दे तो यहां लंबे समय से फुटबॉल की कोई बड़ी स्पर्धा नही हुई है। वहीं यहां की महिला फुटबॉल की स्थिति और खराब है। जिले में महज आधा दर्जन से भी कम महिला फुटबॉल की टीम सक्रिय है।
ऐसे में राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल के आयोजन से निश्चय ही सारण सहित यहां के आस-पास के जिलों में महिला फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा। स्कूल -कॉलेज की लड़कियां फुटबॉल खेल के प्रति प्रेरित हो सकती है।
Author Profile

Latest entries
छपराJune 5, 2026अब छपरा में निखरेगी कला की नई पीढ़ी, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त प्रशिक्षण
छपराJune 5, 2026Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट



