मानसून से पहले छपरा नगर निगम द्वारा मुख्य नालों की युद्धस्तर पर हो रही सफाई

छपरा। आगामी मानसून को देखते छपरा नगर निगम के 40 मुख्य नालो कि सफाई युद्ध स्तर पर सफाई एजेंसी के माध्यम से कराई जा रही है I 40 मुख्य नालो मे से एक मुख्य नाला खनुआ नाला भी है, जिसकी सफाई नगरपालिका चौक से गाँधी चौक तक कि सफाई एजेंसी के माध्यम से कराई जा रही है, एजेंसी द्वारा बताया गया कि 15 जून के पहले सभी मुख्य नालो एवं वार्ड के नालो कि सफाई पूरी कर ली जाएगी ई
नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता द्वारा रात्रि मे हो रहे नालो कि सफाई का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि शहर के मुख्य एवं वार्ड के नालो की सफाई ससमय की जा सके.नगर निगम के द्वारा मानसून के आपातस्थिति मे 6 सक्सन मशीन, एवं 4 पंप की व्यवस्था की गयी है ताकि मानसून मे कही भी शहर मे जल -जमाव ना हो I नगर आयुक्त द्वारा क्यू आर टी टीम का गठन किया गया है ताकि किसी वार्ड मे मानसून के समय जल जमाव ना हो. इस टीम मे सभी वार्ड के सफाई निरीक्षक, दोनों सिटी मैनेजर, एवं दोनों स्वछता पदाधिकारी है ई
कही भी जल जमाव होने की स्थिति मे आप टीम मे गठित सदस्य से सम्पर्क करके जल जमाव की समस्या का निदान पा सकते है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 11, 2026Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल
Railway UpdateJune 11, 2026रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का ‘फुल चेकअप’, फायर सेफ्टी ऑडिट से उजागर होंगी कमियां
करियर – शिक्षाJune 11, 2026सारण के 9 प्रखंडों में खुलेगा उच्च शिक्षा का द्वार, 1 जुलाई से शुरू होंगी डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई
क्राइमJune 10, 2026Crime News Saran: सारण में बाइक चोरी के संगठित नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने 5 चोरों को दबोचा







