छपरा में किसान के पुत्र ने मैट्रिक परीक्षा में 93% अंक हासिल कर स्थापित किया कीर्तिमान

छपरा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा दसवीं परीक्षा का रिजल्टजारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने अपने मेधा को प्रदर्शित करते हुए सफलता का परचम लहराया है। गड़खा प्रखंड क्षेत्र के बच्चों ने मैट्रिक की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर अपने प्रखंड का नाम रौशन किया।उच्च विद्यालय काज़ीपुर के छात्र रोहित कुमार यादव ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में 93% अंक लाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।जिनके पिता मीरपुर जुअरा निवासी दिनेश कुमार राय किसानी करते है और मां ललिता देवी गृहिणी है। पूरे इलाके में रोहित की काबिलियत की चर्चा हो रही है।
रिजल्ट आते ही परिजनों में खुशी का माहौल है।शुभचिंतक घर पहुंचकर बधाई दे रहे है।भाई मंटू कुमार ने बताया कि यह शुरु से ही लगनशील है। वही रोहित ने इसका श्रेय अपने विधालय के प्रिंसिपल संजय सर और माता पिता को दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



