छपरा
रेलवे ने छपरा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनों का मार्ग बदला, 2 ट्रेनों का परिचालन रद्द

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा महाकुम्भ-2025 को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के फाफामऊ-उग्रसेनपुर खण्ड के मध्य दोहरीकरण से सम्बन्धित कार्य पूर्ण किये जाने के परिप्रेक्ष्य में यातायात एवं पावर ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण की अवधि का विस्तार किया गया।
निरस्तीकरण-
- गाजीपुर सिटी से 22 से 28 दिसम्बर, 2024 तक चलने वाली 05437 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
- प्रयागराज संगम से 22 से 28 दिसम्बर, 2024 तक चलने वाली 05438 प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन-
- लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 21 से 27 दिसम्बर, 2024 तक चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनल- गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग प्रयागराज जं.-फूलपुर-जंघई-वाराणसी जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी जं. के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव प्रयाग, फाफामऊ, सराय चंडी, फुलपुर, उग्रसेनपुर, जंघई, सराय कंसराय, सुरियावां, मोढ़, भदोही, पारसीपुर, कपसेठी तथा सेवापुरी स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 23 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 15182 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग प्रयागराज जं.-फूलपुर-जंघई-जफराबाद-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी जं.-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव प्रयाग, फूलपुर, जंघई, मरियाहँ, जौनपुर, शाहगंज, खोरासन रोड, आज़मगढ़, मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
- छपरा से 21, 24, एवं 26 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 11059 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग प्रयागराज जं.-फूलपुर-जंघई-जफराबाद-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.- प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी जं.-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव फूलपुर, जंघई, मरियाहूं, जफराबाद, जौनपुर, शाहगंज, खोरासन रोड, सरायमीर, आज़मगढ़ तथा मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर नही रहेगा।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 22, 23, 25 एवं 27 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग प्रयागराज जं.-फूलपुर-जंघई-जफराबाद-शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी जं.-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव फूलपुर, जंघई, मरियाहूं, जफराबाद, जौनपुर, शाहगंज, खोरासन रोड, सरायमीर, आज़मगढ़ तथा मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर नही रहेगा।
नियंत्रण-
- गाजीपुर सिटी से 22 एवं 24 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 20942 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी स्टेशन से 120 मिनट नियंत्रित कर निर्धारित समय 19.30 बजे के स्थान पर 21.30 बजे चलाई जायेगी।
- बनारस से 21 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 22970 बनारस-ओखा एक्सप्रेस बनारस स्टेशन से 120 मिनट नियंत्रित कर निर्धारित समय 21.45 बजे के स्थान पर 23.45 बजे चलाई जायेगी।
- ओखा से 26 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 22969 ओखा-बनारस एक्सप्रेस उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जं. पर 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



