छपरा के युवा अधिवक्ता अंकित कुमार सिंह बने भारत सरकार के स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर
केंद्र सरकार ने सौंपी विशेष लोक अभियोजक की जिम्मेदारी

छपरा। सारण जिले के लिए गर्व का क्षण है। पटना उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले तेज-तर्रार और युवा अधिवक्ता अंकित कुमार सिंह को भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा भारत सरकार के वित्त मंत्रालय एवं राजस्व विभाग के लिए विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से न केवल जिले बल्कि पूरे विधि जगत में खुशी और उत्साह का माहौल है।
अधिवक्ता अंकित कुमार सिंह मूल रूप से सारण जिले के रिविलगंज नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या–09 के निवासी हैं। वे समाजसेवी धनंजय कुमार सिंह एवं चित्रा सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर घर-परिवार, सगे-संबंधियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विधि क्षेत्र में सशक्त पहचान
चाणक्या नेशनल लॉ विश्वविद्यालय, पटना से एलएलएम की पढ़ाई पूरी करने वाले अधिवक्ता अंकित कुमार सिंह अपनी कानून की गहरी समझ, तार्किक क्षमता और व्यवहार कुशलता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कम समय में ही न्यायिक क्षेत्र में एक सशक्त पहचान बनाई है। वर्ष 2024 में उन्हें भारत सरकार द्वारा जूनियर स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त किया गया था, जिसके तहत वे जीएसटी, एक्साइज एवं कस्टम विभाग के मामलों में भारत सरकार की ओर से माननीय पटना उच्च न्यायालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
जटिल मामलों में निभाई अहम भूमिका
अपने कार्यकाल के दौरान अधिवक्ता अंकित कुमार सिंह ने कई जटिल और बड़े मामलों में सरकार का पक्ष प्रभावी ढंग से रखा है। उनकी दक्षता और पेशेवर क्षमता के कारण उन्हें अनेक महत्वपूर्ण मामलों में पैरवी का अवसर मिला, जिसके चलते उन्हें माननीय सर्वोच्च न्यायालय तक में अपनी सेवाएं देनी पड़ी हैं। उनके तर्कपूर्ण और संतुलित प्रस्तुतिकरण की विधि क्षेत्र में सराहना होती रही है।
बधाइयों का लगा तांता
इस उपलब्धि पर डॉ. राम नारायण सिंह, अनिल कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अधिवक्ता मुन्ना सिंह, शंभू नाथ पांडेय, धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ दारा सिंह, राज कुमार श्रीवास्तव, कुंदन अग्रहरि, जय कुमार सिंह, मोहम्मद मिंटू, संजय तिवारी वारसी, मनीष सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
युवाओं के लिए प्रेरणा
अधिवक्ता अंकित कुमार सिंह की यह नियुक्ति न केवल उनके लिए बल्कि जिले के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर सीखने की भावना से राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



