WJAI की सारण इकाई अस्तित्व में, सुरभित दत्त बने अध्यक्ष, गणपत आर्यन सचिव चुने गए
वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सारण इकाई गठित, 11 सदस्यीय कमिटी घोषित

छपरा। डिजिटल पत्रकारिता को संगठित, सशक्त और पेशेवर दिशा देने की दिशा में एक अहम पहल के तहत वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Web Journalists Association of India) की सारण जिला इकाई का गठन किया गया। नगर पालिका चौक स्थित होटल अशोका ग्रांड के सभागार में आयोजित आमसभा में सर्वसम्मति से नई जिला कमिटी की घोषणा की गई, जिसमें पत्रकार एकता और संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।
11 सदस्यीय कमिटी घोषित
बैठक सौहार्दपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुई, जिसमें सारण जिले के वेब पत्रकारों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन एवं राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) मधूप मणि पिक्कू पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सारण जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ. विद्याभूषण श्रीवास्तव ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाते हुए पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराया।
आमसभा में सर्वसम्मति से सारण जिला इकाई के 5 पदाधिकारियों सहित 11 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। संगठन की जिम्मेदारी वरिष्ठ, सक्रिय और प्रतिबद्ध वेब पत्रकारों को सौंपी गई।
घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं
- अध्यक्ष: सुरभित दत्त
- उपाध्यक्ष: के. के. सिंह सेंगर
- सचिव: गणपत आर्यन
- संयुक्त सचिव: रंजन श्रीवास्तव
- कोषाध्यक्ष: कबीर अहमद
कार्यकारिणी सदस्य
पंकज कुमार, मनोकामना सिंह, संजय कुमार पाण्डेय, मनोरंजन पाठक, धर्मेंद्र रस्तोगी एवं रणजीत सिंह। इसके अतिरिक्त डॉ. अमित रंजन, चंदन कुमार एवं डॉ. विद्याभूषण श्रीवास्तव को संगठन का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया।
इस मौके पर डॉ. अमित रंजन ने कहा कि WJAI वेब पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा डिजिटल पत्रकारिता में पेशेवर मानकों को मजबूती देना संगठन की प्राथमिकता है।
राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) मधूप मणि पिक्कू ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठनात्मक विस्तार आज की आवश्यकता है और सारण इकाई इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
चुनाव अधिकारी डॉ. विद्याभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि WJAI की यह जिला इकाई पत्रकारों के हित संरक्षण, प्रशिक्षण और आपसी एकजुटता के लिए प्रभावी मंच बनेगी।
बैठक के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरभित दत्त ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि WJAI सारण जिला इकाई निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के मूल्यों पर दृढ़ता से काम करेगी। आमसभा में राम बाबू कुमार सिंह, मनीष कुमार, अतुल कुमार श्रीवास्तव, ब्रज बिहारी प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, पंकज श्रीवास्तव, संतोष कुमार बंटी, रॉकी सिंह सहित कई वेब पत्रकार उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 29, 2026खेलसारण में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, मुकेश यादव बने जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष
- August 29, 2026छपरासारण में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से पहले निपटेंगे जमीन विवाद, DM-SSP ने बनाई नई रणनीति
- August 29, 2026छपरासारण में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए SDPO के स्तर पर बनेगी डेडिकेटेड टीम
- August 29, 2026क्राइमChhapra Crime News: लूट से लेकर आर्म्स एक्ट तक के मामलों में वांछित मोनू सैनी पुलिस के हत्थे चढ़ा



