छपरा

छपरा में भीषण सड़क हादसा: सड़क पर तड़प-तड़प कर हुई 2 की मौत

छपरा। सारण जिले के अलग-अगल जगहों पर हुई भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। पहली घटना सारण जिले की मांझी थाना क्षेत्र की है। जहां डुमरी गांव निवासी मुसाफिर साह के पुत्र योगेन्द्र प्रसाद (64) को डुमरी बाजार के समीप अनियंत्रित पिकअप वैन ने कुचल दिया, जिसकी मौत सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में हो गई।

दूसरी घटना मकेर की है। जिले के मकेर थाना क्षेत्र के चकिया पुल के समीप अमनौर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज गांव निवासी पत्थर महतो का पुत्र कंचन महतो (35) साइकिल से जा रहा था।

इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे वह घायल हो गया। कंचन को इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा ले जाया जा रहा था तभी उसकी रास्ते में मौत हो यी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button