Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
अमनौर में लगा भव्य सौर मेला

Chhapra Solar Mela: सारण जिले के अमनौर में बुधवार को आयोजित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर मेले में लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला। “अपनी छत से अपनी बिजली” के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों और सोलर कंपनियों ने लोगों को रूफटॉप सोलर योजना के फायदे बताए। कार्यक्रम में उन उपभोक्ताओं को सम्मानित भी किया गया, जिनका बिजली बिल सोलर सिस्टम लगने के बाद पूरी तरह “Zero” हो चुका है।
सारण पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 24 घंटे में 51 अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आयोजित इस सोलर कैंप (सौर मेला) में सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू, सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह, छपरा सदर विधायक छोटी कुमारी, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Zero बिजली बिल पाने वाले उपभोक्ताओं को मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थियों से संवाद कर योजना के अनुभव और फायदे की जानकारी ली। कई लाभार्थियों ने बताया कि सोलर सिस्टम लगने के बाद उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है, जिससे हर महीने बड़ी बचत हो रही है।
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
लोगों को दी गई योजना की पूरी जानकारी
सौर मेले में बड़ी संख्या में आमजन, अधिकृत सोलर वेंडर एवं बैंक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में लोगों को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने की प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन, बैंक लोन सुविधा तथा सरकारी सब्सिडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य आम लोगों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है, ताकि बिजली खर्च कम हो और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले।
कितनी मिल रही है सब्सिडी?
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को आकर्षक सब्सिडी दे रही है।
| सोलर संयंत्र क्षमता | सब्सिडी राशि |
|---|---|
| 1 किलोवाट तक | ₹30,000 |
| 2 किलोवाट तक | ₹60,000 |
| 3 किलोवाट या अधिक | अधिकतम ₹78,000 |
अधिकारियों ने बताया कि इस योजना से उपभोक्ताओं के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आ रही है और लोग तेजी से सौर ऊर्जा की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
जनप्रतिनिधियों ने लोगों से की अपील
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आम नागरिकों से इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा न सिर्फ आर्थिक बचत का माध्यम है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।
बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
सौर मेले में विद्युत विभाग के अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बैंक प्रतिनिधियों, सोलर वेंडरों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रही।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 17, 2026सारण में नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, 50 से अधिक वाहन हटाए गए
क्राइमJune 17, 2026Saran Crime News: सारण में महादेव बुक से जुड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
बिहारJune 17, 2026बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 400 एसी ई-बसें, बीएसआरटीसी ने किया बड़ा एग्रीमेंट
Railway UpdateJune 17, 2026Train Updates: छपरा और मऊ से आनंद विहार के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ







