छपरा में सनकी पति ने पत्नी और बेटी की चाकू गोदकर की हत्या

छपरा। सारण जिले के रसूलपुर में एक सनकी पति द्वारा पत्नी और बेटी को चाकू गोद कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है ।
घटना रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरैठी गांव में गुरुवार को घटित हुआ है। हालांकि पत्नी और बेटी पर चाकू से हमला किए जाने के बाद आरोपी युवक ने खुद पर भी चाकू से वार किया है।
जिसमें वह खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थिति को नाजुक देखते हुए उसे इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान रंभा देवी (30वर्ष) पति बिट्टू कुमार और चंचल कुमारी (12वर्ष) पिता बिट्टू कुमार के रूप में हुई है।
जबकि आरोपी बिट्टू और उसकी 8 वर्षीय पुत्री आकांक्षा कुमारी को चाकू लगने से गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
हत्या के कारणों का स्पष्ट जनाकारी नही हो रहा है लेकिन पारिवारिक विवाद में हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। मृतक बुधवार के रात कोलकाता से घर पहुंचा था। गुरुवार के सुबह घटना को अंजाम दे दिया। मृतका रंभा देवी गर्भवती बताई जा रही है। एक साथ दो हत्या से पूरा गांव सन्न है। घटना के वक्त आरोपी बिट्टू कुमार नशे के हालात में था।
आरोपी बिट्टू कुमार कोलकाता में पिता जी का दुकान चलाता है। 15 दिन पूर्व कोलकाता गया था। कोलकाता जाने के बाद भी पत्नी से किसी बात को लेकर फोन पर विवाद हो रहा था।
जिसकी जनाकारी पत्नी रंभा देवी द्वारा अपने माँ को फोन करके दिया गया था। विवाद के बाद घर लौटे बिट्टू ने हत्याकांड को अंजाम दे दिया।
आरोपी बिट्टू को चार लडकिया है।
घटना के वक्त पत्नी रंभा देवी अपने दो पुत्री के साथ एक कमरे में सो रही थी। सोये अवस्था मे ही बिट्टू कुमार चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। जिसमें दो बेटी और पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई। आरोपी बिट्टू कुमार स्वयं पर भी आत्महत्या के नियत से हमला किया। घटना के बाद शोर मचाए जाने पर स्थानीय लोग सभी चार घायलो को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में भर्ती कराए। जहा चिकित्सको ने दो लोगो को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो लोगो के स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







