
छपरा। जिले के रिविलगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर एक टीम गठित कर रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई गाँव के समीप से गिरफ्तार किया। रिविलगंज थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि गुप्ता सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं।
जिसके बाद एक टीम गठित की गई और छापेमारी की गई तो दो अपराधियों को पकड़ा गया।गिरफ्तार अपराधी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दहियावां निवासी मनु सिंह के पुत्र रूपेश सिंह उर्फ काली, भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी राणा लाल यादव के पुत्र रोहन कुमार उर्फ विशाल हैं।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से बरामद हुआ दो देशी कट्टा 315 बोर,जिंदा कारतूस 315 बोर, तीन मोबाइल, एक चोरी की अपाची मोटरसाइकिल, रूपेश सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है अलग अलग थानों में पांच एफआईआर दर्ज है। रोहण कुमार का भी आपराधिक इतिहास हैं। उसके ऊपर भी अलग अलग थानों में चार एफआईआर दर्ज है। गठीत टीम में रिविलगंज थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान के अलावे एसआईटी टीम के पुअनि राम सेवक रावत, पुअनि कुंदन कुमार, सिपाही लव कुमार सिंह, सिपाही निखिल कुमार, सिपाही बंटी सिंह, सिपाही विकास कुमार सामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 17, 2026सारण में नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, 50 से अधिक वाहन हटाए गए
क्राइमJune 17, 2026Saran Crime News: सारण में महादेव बुक से जुड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
बिहारJune 17, 2026बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी 400 एसी ई-बसें, बीएसआरटीसी ने किया बड़ा एग्रीमेंट
Railway UpdateJune 17, 2026Train Updates: छपरा और मऊ से आनंद विहार के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ







