छपरा जंक्शन से गुजरने वाली 4 ट्रेनों का टाइम बदला, देखें लिस्ट!

छपरा :रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर घाट-ताड़ीघाट के मध्य नई ब्लाॅक सेक्शन तथा न्यू गाजीपुर घाट स्टेशन प्रारम्भ करने हेतु गाजीपुर सिटी-गाजीपुर घाट-युसूफपुर खण्ड पर प्री-नाॅन इंटरलाॅक, नाॅन इंटरलाॅक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का पुनर्निर्धारण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।
*पुनर्निर्धारण*-
– बलिया से 21, 25, 26, 27, 28 फरवरी, 01, 02 एवं 03 मार्च, 2024 को चलने वाली 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस बलिया से 150 मिनट एवं 04 मार्च ,2024 को 100 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– छपरा से 02 मार्च, 2024 को चलने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस छपरा से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– बरौनी से 04 मार्च, 2024 को चलने वाली 14523 बरौनी-अम्बाला एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– गाजीपुर सिटी से 04 मार्च, 2024 को चलने वाली 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस गाजीपुर से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– औंड़िहार से 05 मार्च, 2024 को चलने वाली 05136 औंड़िहार-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी औंड़िहार से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
*शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन*-
– जौनपुर से 05 मार्च, 2024 को चलने वाली 05134 जौनुपर-गाजीपुर सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी औंड़िहार में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी औंड़िहार-गाजीपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
– गाजीपुर सिटी से 05 मार्च, 2024 को चलने वाली 05461 गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी औंड़िहार से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गाजीपुर सिटी-औंड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी।
– वाराणसी सिटी से 05 मार्च, 2024 को चलने वाली 05462 वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी औंड़िहार में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी औंड़िहार-गाजीपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
– गाजीपुर सिटी से 05 मार्च, 2024 को चलने वाली 05143 गाजीपुर सिटी-जौनपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी औंड़िहार से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गाजीपुर सिटी-औंड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी।
*गाड़ियों का नियंत्रण*-
– लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 21 एवं 28 फरवरी, 2024 को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 180 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
– लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22, 23 फरवरी एवं 01, 02, 03 मार्च, 2024 को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
– डाॅ0 अम्बेडकर नगर से 22 फरवरी, 2024 को चलने वाली 19035 डाॅ0 अम्बेडकर नगर-कामख्या एक्सप्रेस मार्ग में 155 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
– आनन्द विहार टर्मिनस से 02 मार्च, 2024 को चलने वाली 22428 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस मार्ग में 160 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
– दुर्ग से 04 मार्च, 2024 को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
– बरौनी से 05 मार्च, 2024 को चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 28, 2026छपरा शहर में बनेगा शवदाह गृह, प्रमुख डॉ. राहुल राज ने DDC से की मांग
राजनीतिFebruary 28, 2026सारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में शोषण का भंडाफोड़, 9 लड़कियों को पुलिस ने मुक्त कराया
क्राइमFebruary 28, 2026Cyber Crime: सारण में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, दो कांडों में 6 गिरफ्तार, करोड़ों की अवैध ट्रांजेक्शन का खुलासा
छपराFebruary 28, 2026छपरा में अब नहीं लगेगा जाम! फ्लाईओवर-वीयूपी को मिली रफ्तार, भारी वाहनों के लिए नई व्यवस्था लागू







