सारण में 303 असामाजिक तत्वों के खिलाफ सीसीए के तहत कार्रवाई, 291 एक्टिव अपराधियों का थाना बदर

छपरा। आगामी लोकसभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सारण छपरा के द्वारा बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2024 की धारा 3 के तहत आज तक कुल 317 प्रस्ताव प्राप्त हुए।
जिसके आलोक में सारण जिला अंतर्गत 291 सक्रिय अपराध कर्मियों को थाना बदर एवं 12 सक्रिय अपराध कर्मियों को जिला बदर करते हुए विभिन्न थाना में सदेह उपस्थित होकर हाजिरी लगाने हेतु जिला दंडाधिकारी, सारण, छपरा द्वारा निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में मशरख थाना अंतर्गत एक अपराध कर्मी द्वारा अपने बदर किए गए थाना में सदेह उपस्थित होकर हाजिरी नहीं लगाए जाने की स्थिति में उक्त अपराध कर्मी को गिरफ्तार कर जिला दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार अपराधकर्मी से जमानत के रूप में दो लाख का बंध-पत्र एवं शपथ पत्र प्राप्त कर इस शर्त के साथ छोड़ा गया है कि वह अपने बदर किए गए थाना में आज से ही सदेह उपस्थित होकर प्रतिदिन हाजिरी लगाना सुनिश्चित करेंगे।
इसके अतिरिक्त वैसे 72 अन्य अपराधकर्मी , जो अपने-अपने बदर किए गए थाना में हाजिरी नहीं लगा रहे हैं, के विरुद्ध वारंट जारी करते हुए संबंधित थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि अपराध कर्मियों को अविलंब गिरफ्तार कर जिला दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे।
जिला प्रशासन सारण, लोकसभा आम चुनाव 2024 में शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ मतदान तथा मतगणना हो, इसके लिए हमेशा प्रयासरत है। जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 में किसी भी अपराध कर्मी द्वारा बरती गई अनियमितता या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







