सारण में नाइट गार्ड का बेटे ने लहराया सफलता का परचम, टॉप-10 में बनायी जगह
छपरा । सारण जिले के गड़खा प्रखंड के पोहिया गांव निवासी नाइट गार्ड विकलेश राय का पुत्र मितल कुमार उर्फ रौशन पूरे बिहार में टॉप 10 में शामिल होकर गड़खा प्रखंड का नाम रोशन किया है।मितल 480 अंक लाकर पूरे बिहार में 9वा रैंक पर हैं। माता रीता देवी हाउसवाइफ है। मितल की प्रारंभिक शिक्षा शांति कुंज आवासीय विद्यालय फुरसतपुर से प्रिंसिपल कुमारी सविता सिन्हा के देखरेख में शुरू हुई।उसके बाद होली कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल अख्तियारपुर से रंजित सर से आगे की पढ़ाई पूरी कर बिहटा में पढ़ा । जहां से सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में उसका एडमिशन हुआ।
जहां प्रतिदिन 5 से 6 घंटा मन लगाकर पढ़ाई करता था। मितल अब आगे कोटा से आईआईटी की पढ़ाई कर इंजीनियर बन देश की सेवा करना चाहता है।मितल के गांव पोहियां में 95% लोग किसान और ड्राइवर है। वहा शिक्षा की काफी कमी है। वैसे में मितल का 96% अंक लाकर के गांव सहित पूरे जिले के बच्चे को प्रेरणा का केंद्र बने हुए हैं।
प्रिंसिपल कुमारी सविता सिंह ने मिठाई खिला मेडल दे सम्मानित कर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शांति कुंज स्कूल के लिए गर्व की बात है। मितल को आगे के पढ़ाई के लिए जो भी करना होगा किया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 28, 2026छपराफर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान!सारण पुलिस ने छात्राओं को बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके
- November 28, 2026खेलमोबाइल-टीवी छोड़िए, मैदान में उतरिए! राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी में 28 दिसंबर से लगेगा विंटर कैंप, 10 खेलों का मिलेगा प्रशिक्षण
- November 28, 2026छपरासोनपुर मेले में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को बनाएंगे उद्यमी; बिहार को देश के 5 विकसित राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य
- November 28, 2026करियर – शिक्षाबिहार में बेटियों के लिए सुनहरा मौका! 39 आवासीय स्कूलों में 1604 सीटों पर मुफ्त नामांकन, 15 दिसंबर तक करें आवेदन



