सारण के मांझी में दो घरों से लाखों संपत्ती की चोरी, जाँच में जुटी पुलिस

छपरा । माँझी नगर पंचायत क्षेत्र के रघुनाथ गिरी के मठिया गांव मे मंगलवार की रात दो घरों से चोरो ने लाखों का सामान की चोरी कर भागने में सफल रहे। चोरी की घटना के संबंध मे दोनों गृह स्वामी द्वारा स्थानीय थाने में दो अलग अलग आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। पहली घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित बृज किशोर गिरी ने बताया कि वे अपने पुरे परिवार के साथ कलकत्ता रहते हैं।
उन्होंने बताया की बुधवार की सुबह अपने घर पहुँचने पर देखा कि कमरे का ताला तथा खिड़की टूटा पड़ा है। कमरे में रखा बक्सा खुला पड़ा था व सामान बिखरे पड़े थे। बैग आदि घर के पिछवाड़े फेंका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि अगले महीने प्रस्तावित अपनी पुत्री की शादी की तैयारी के उद्देश्य से परिवार के साथ घर पहुँचे तो यहाँ का नजारा देखकर गहरा दुख हुआ। उन्होंने बताया कि तीन दिसंबर को पुत्री का तिलक तथा आठ दिसंबर को विवाह की तिथि तय है। उन्होंने बताया कि चोरी गए सामानों में दो लाख से अधिक के जेवर व कीमती वस्त्र आदि शामिल हैं।
उधर चोरी की दूसरी घटना में उसी गांव के विजय गिरी के घर मे तीन की संख्या मे घुसे चोरों ने हजारों रूपये मूल्य के जेवर नगद नौ हजार रुपये तथा कीमती कपड़े चोरी कर चोर भाग निकले।इससे पहले चोरों ने दूसरे कमरे में सो रहे पुरुषों का दरवाजा बाहर से बन्द कर दिया था ताकि चोरी की घटना को सहज अंजाम दिया जा सके। माँझी थाना पुलिस ने चोरी की घटना का शीघ्र उदभेदन करने का आश्वासन दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



