रामानुजन टैलेंट टेस्ट में वुडबाइन स्कूल ने टॉप-3 पर जमाया कब्जा
कक्षा-6 में पहले तीनों स्थानों पर किया कब्जा, जिले का नाम रोशन
छपरा। राष्ट्रीय गणित दिवस-2025 के अवसर पर आयोजित रामानुजन टैलेंट टेस्ट (कक्षा-6) में छपरा के वुडबाइन स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वुडबाइन स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय—तीनों स्थानों पर कब्जा कर जिले में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।
यह प्रतियोगिता महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है, जिसमें जिले भर के प्रतिभाशाली विद्यार्थी भाग लेते हैं। इस वर्ष वुडबाइन स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा।
इन विद्यार्थियों ने बढ़ाया स्कूल का मान
कक्षा-6 वर्ग में
- प्रथम स्थान: सृष्टि कुमारी
- द्वितीय स्थान: राजवर्धन
- तृतीय स्थान: आदित्य कुमार
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने इस सफलता को ऐतिहासिक बताया।
पटना में हुआ सम्मान, छपरा में भी मिला पुरस्कार
जिला स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पटना स्थित ज्ञान भवन में सम्मानित किया गया, जबकि तृतीय से दशम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छपरा में पुरस्कार प्रदान किए गए। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।
इस अवसर पर वुडबाइन स्कूल के प्रबंध निदेशक विनीत कुमार एवं निदेशक हरेंद्र कुमार राय विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। समारोह में अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
लगातार सफलता की राह पर वुडबाइन स्कूल
अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने वुडबाइन स्कूल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विद्यालय निरंतर परिश्रम, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के बल पर छपरा में शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्री-प्रवेश परीक्षा में भी सर्वाधिक विद्यार्थियों का चयन वुडबाइन स्कूल से हुआ था, जो यहां दी जा रही उच्चस्तरीय शिक्षा और मजबूत शैक्षणिक आधार को दर्शाता है। वुडबाइन स्कूल की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे छपरा जिले के लिए गर्व का विषय है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



