सारण SP ने दिया आदेश, भेल्दी बाइपास से दिघवारा और सोनहो से परसा की ओर जानेवाले भारी वाहनों के परिचालन प्रतिबंध

छपरा। सारण के SP कुमार आशीष ने यातायात व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्देश दिया है।भेल्दी बाइ-पास से दिघवारा की तरफ राज्य उच्च पथ संख्या-722 की ओर जानेवाले भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। साथ हीं सोनहो से परसा की ओर जानेवाले भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा भेल्दी थाना का औचक निरीक्षण किया गया । इस क्रम में उन्होंने थाना के हाजत, आगंतुक कक्ष व महिला कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही थाना में थाना रजिस्टरो से लेकर मुख्य दस्तावेजों की जाँच की गई।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को रात्रि गश्ती सुचारू रूप से किए जाने, शराब के परिवहन एव भंडारण पर निगरानी रखने एवं वांछित अपराधियों को जल्द से जल्द पकडने एवं थाना पर आने वाले परिवादियों की समस्या को गंभिरता से निस्तारण करने का निर्देश दिये । निरीक्षण के क्रम में संतरी को अपने कर्तव्य पर चुस्त एवं मुस्तैद पाया गया।
निरीक्षण के क्रम में भेल्दी थाना अंतर्गत यातायात के सुगम संचालन और की समस्या के निराकरण हेतु कई बिंदुओं के अनुपालन हेतु दिशा- निर्देश दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



