छपरा की डीपीओ कुमारी अनुपमा समेत तीन कर्मियों को राज्य स्तर पर मिला सम्मान

छपरा। राष्ट्रीय पोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह 2023 के राज्य स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में सारण जिला को पोषण पखवाड़ा में उत्कृष्ट कार्य करने तथा बिहार में तृतीय स्थान के लिए आईसीडीएस निदेशालय के द्वारा डीपीओ कुमारी अनुपमा ,जिला समन्वयक सिद्धार्थ सिंह, जिला परियोजना सहायक अरविंद कुमार सिंह को सम्मान एवम प्रशस्ति पत्र मिला है ।
उक्त राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सारण जिला अंतर्गत एकमा प्रखण्ड के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 111 की सेविका को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। प्रत्येक वर्ष पोषण पखवाड़ा मार्च महीने में 15 दिनों के लिए तथा पोषण माह सितम्बर महीने में 1 से 30 तारीख तक आयोजित की जाती है। अभी पोषण माह 2023 चल रहा है जो की 1 से 30 सितंबर 2023 तक चलेगा। जिसमे आईसीडीएस , स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग ,पंचायती राज विभाग, जीविका अन्य विभागों के द्वारा विभिन्न स्तरों पर यथा जिला, प्रखण्ड, पंचायत व आंगनवाड़ी केंद्र स्तर पर पोषण पर आधारित गतिविधियों को आयोजित कर इसकी इंट्री जन आंदोलन डैशबोर्ड पर की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



