ट्रेन में दूध के लिए रो रहा था बच्चा, छपरा जंक्शन पर टीटीई ने दिया गर्म दूध का बोतल

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अपने यात्रियों को दिन-प्रतिदिन बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इसके साथ ही मंडल के स्टेशनों अथवा ट्रेनों में यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है। स्टेशन अथवा यात्रा के दौरान रेल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिये रेल प्रशासन के साथ-साथ रेल कर्मचारी भी सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे सहायता के लिये मुस्तैद रहते है।
वाराणसी मंडल पर ‘रेल मदद‘ ऐप, हेल्प लाइन नम्बर-139, एस.एम.एस एवं वेब के माध्यम से प्राप्त परिवादों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।
पति-पत्नी ने रेलवे से मांगी मदद
इसी परिप्रेक्ष्य में 08 अक्टूबर को शाम 17:57 बजे गाड़ी सं 12523 न्यू जलपाईगुड़ी -नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के बी 02 कोच में बर्थ सं 31 /32 पर कटिहार से लखनऊ की यात्रा कर रहे तबरेज खान एवं खुशबू परवीन द्वारा रेल मदद के माध्यम से अपने दो वर्षीय छोटे बच्चे को फिड कराने के लिए एक बोतल गर्म दूध उपलब्ध कराने की मांग किया ।
छपरा जंक्शन पर उपलब्ध कराया गया दूध
यह सूचना उक्त गाड़ी में कोई पैंट्री कार नहीं होने के करण गाड़ी के छपरा पहुंचने के पूर्व रेल मदद के माध्यम से वाराणसी मंडल के कमर्शियल कंट्रोल दीपक कुमार मल्ल को मिली । दीपक कुमार मल्ल ने छपरा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत टिकट परीक्षक रोहित कुमार को इस बाबत सूचित किया जिसके उपरांत रोहित कुमार ने समय से पहले दूध की व्यवस्था की और गाड़ी के छपरा पहुंचते ही यात्री तबरेज खान को गर्म दूध पहुंचाया। इस कार्य के लिये तबरेज खान एवं उनकी पत्नी खुसबू परवीन ने रेलवे द्वारा मदद की गुहार पर त्वरित कार्यवाही के लिए आभार प्रकट किया और रेल कर्मचारी को धन्यवाद किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



