सारण के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को मिलेगी पहचान, “मेरा प्रखंड, मेरा गौरव” प्रतियोगिता में भाग लेकर जीते इनाम
छपरा। बिहार के अनदेखे ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों की पहचान एवं संवर्धन के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा “मेरा प्रखंड, मेरा गौरव” प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है।प्रतियोगिता का उद्देश्य इस प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य के विभिन्न प्रखण्डों में स्थित उन अनदेखे या कम ज्ञात स्थलों की पहचान करना है, जो ऐतिहासिक, धार्मिक या सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। इन स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाकर राज्य के पर्यटन को और अधिक समृद्ध बनाया जा सकता है। यह प्रतियोगिता आम जनता को अपने क्षेत्र के धरोहरों और महत्वपूर्ण स्थलों के प्रति जागरूक करने और उन्हें संरक्षित करने की दिशा में भी प्रेरित करेगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रक्रिया:-
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी निम्नलिखित चरणों का पालन करेंगे:
विभागीय वेबसाईट https://www.tourism.bihar.gov.in/ पर जायेंगे। वेब पेज पर जाकर प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करें। पंजीकरण के बाद अपनी प्रविष्टि, स्थान का विवरण, फोटो और वीडियो अपलोड करें। एक बार प्रविष्टि अंकित करने के पश्चात् संशोधन नहीं होगा। प्रविष्टि अपलोड करने के बाद आपको एक पुष्टि संदेश प्राप्त होगा।
प्रतियोगिता की अवधि:- 02.10.2024 से 01.11.2024
पुरस्कार:-
जूरी अवॉर्ड –
- प्रथम पुरस्कार – ₹50,000/- एवं प्रशस्ति पत्र
- द्वितीय पुरस्कार – ₹ 45,000/- एवं प्रशस्ति पत्र
- तृतीय पुरस्कार – रुपये 35,000/- एवं प्रशस्ति पत्र
पिपुल्स चॉइस अवॉर्ड –
(1) प्रथम पुरस्कार – ₹ 50,000/- एवं प्रशस्ति पत्र
(ii) द्वितीय पुरस्कार – ₹45,000/- एवं प्रशस्ति पत्र
(i) तृतीय पुरस्कार – ₹ 35,000/- एवं प्रशस्ति पत्र
सांत्वना पुरस्कार –
शेष बचे 10 चयनित प्रतिभागियों के लिए, प्रत्येक को ₹ 20 हजार,प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो दिया जायेगा तथा बिहार पर्यटन के सोशल मीडिया पर नाम अंकित किया जायेगा।
अन्य पुरस्कार –
प्रखंड स्तर पर चयनित शेष 518 (534-16) प्रतिभागियों के लिए, प्रत्येक को प्रशस्ति पत्र एवं ₹10,000/-
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



