जरूरतमंद पिता के बेटियां के शादी के लिए डॉ अनिल कुमार ने की मदद
जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है: अनिल
छपरा : जरूरतमंदों की मदद करना ही वास्तविक धर्म है। आज भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो बिना लालच एवं बिना स्वार्थ के गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा की मदद करते हैं।हम बात कर रहे है शहर के श्यामचक स्थिति संजीवनी नर्सिंग एवं मेटरनिटी के संस्थापक लायंस क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार की जिन्होंने लायंस क्लब छपरा सारण के बैनर तले एक गरीब पिता के बिटिया के शादी के लिए मदद के लिए आगे आये। इस मौके लायंस शैलेन्द्र कुमार सिंह, लायंस दंत रोग चिकित्सक डॉ ओपी गुप्ता मौजद रहे।
डॉ अनिल कुमार ने बताया कि एक पिता के लिए अपनी बेटी की शादी करना आज इस दौड़ में मुश्किल हो गया है वो भी तब जब पिता असमर्थ हो. उन्होंने कहा कि जैसे ही हमें पता लगा तो हम ने बिटिया के शादी के लिए बर्तन, साडी कपड़ा, चावल देकर मदद कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। हमें अपने आसपास समाज, गली, मोहल्ले, कस्बे में हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करनी चाहिए और अपने आपको सौभाग्यशाली समझना चाहिए कि भगवान ने हमें इस लायक समझा है कि हम किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।
मनुष्य जीवन को सही ढंग से वही इंसान जीता है, जो दूसरों में खुशियां बिखेरता है। ऐसा करने से आत्मा भी ख़ुश रहती हैं। इस मौके पर डॉ अनिल कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ ओपी गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, शिक्षक, शिशिर श्रीवास्तव समेत इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



