रेड क्रॉस सोसाइटी सारण ने किया हॉकर्स के बीच कंबल का वितरण

छपरा:- इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी सारण के द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए छपरा शहर में विभिन्न अखबारों को घर-घर वितरण करने वाले हॉकर्स के बीच कंबल का वितरण किया गया।रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला सचिव जीनत जरीना मसीह ने बताया कि युथ रेड क्रॉस के प्रभारी भुवनेश्वर कुमार के नेतृत्व में होली क्रॉस प्रेप स्कूल में युवा इकाई के स्वयंसेवकों के द्वारा छपरा शहर के अखबार वितरण करने वाले हॉकर्स के बीच कंबल वितरण का कार्य किया गया।
रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला सचिव जीनत मसीह ने बताया कि कंबल का वितरण पूरे सप्ताह युवा इकाई के स्वयंसेवकों के द्वारा जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है उसी क्रम में मंगलवार को हॉकर्स के बीच कंबल वितरण किया गया।जीनत मसीह ने बताया कि इस कड़ाके के ठंड में ये हॉकर्स सुबह उठकर घर घर अखबार वितरण करने का कार्य करते है,
जिसमें इन्हे ठंड का सामना करना परता है।इसी उद्देश्य से हॉकर्स के बीच कंबल वितरण किया गया।कंबल वितरण कार्यक्रम में रेड क्रॉस युवा इकाई के प्रभारी भुवनेश्वर कुमार,सदस्य इम्तियाज एवम रेड क्रॉस सदस्य अमन राज, संजीव चौधरी की भुमिका काफी सराहनीय रही।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



