छपरा के DDC ने दिया आदेश: श्रीनंदन पुस्तकालय में ऑनलाइन चलेगा क्लास

छपरा : सारण के उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी के द्वारा श्री नंदन प्रमंडलीय पुस्तकालय छपरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुस्तकालय की अलमीरा में रखी पुस्तकों का समुचित विधि से संधारण करने तथा समय-समय पर उनकी आवश्यक साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को पुस्तकालय परिसर में फूलों के पौधे और वृक्षारोपण लगाने हेतु निर्देशित किया गया जबकि मुख्य पथ से पुस्तकालय भवन तक पहुंच पथ का निर्माण कराने के लिए संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया।
पुस्तकालय प्रबंधक को पुस्तकालय भवन एवं परिसर में आवश्यक साफ-सफाई, विद्युत रौशनी की समुचित व्यवस्था, शौचालय की आवश्यक साफ-सफाई तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। ऑनलाइन क्लास हेतु वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए कमरे की व्यवस्था करने तथा पुस्तक दान कार्यक्रम के तहत प्राप्त पुस्तकों के रख रखाव हेतु आवश्यक तैयारी करने का निर्देश पुस्तकालय प्रबंधक दिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



