सारण DM ने अवैध बालू खनन के खिलाफ की बड़ी करवाई, ओवरलोड वाहनों से 33. 55 लाख का जुर्माना

छपरा। सारण के डीएम अमन समीर ने लाल बालू के खिलाफ बड़ी करवाई करते हुए शनिवार की रात को करीब 01 बजे से तीन बजे तक सिगंही घाट पर छापेमारी की। इस दौरान निदेशक, खान एवं भूतत्त्व विभाग, बिहार पटना, अनुमडल पदधिकारी, सदर छपरा, अपर पुलिस अधीक्षक, सारण, सहायक निदेशक जिला खनन कार्यालय, पटना खनिज विकास पदधिकारी, मुख्यालय खनिज पदधिकारी सारण, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष, डोरीगंज थाना अध्यक्ष, अवतार नगर थाना अध्यक्ष के साथ पुलिस लाइन से सैकड़ो पुलिस छापेमारी दाल में शामिल है.
छापेमारी के क्रम में बालू के अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के जुर्म में 04 अवैध ओभरलोडेड बालू लदे वाहनों एवं 15,00,000 घनफीट बालू को जब्त कर डोरीगंज थाना में प्राथीमकी दर्ज कर. छः कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया और 9 के खिलाफ नामजद प्राथमिक दर्ज की गई है. बालू लदे वाहनों से खनन विभाग द्वारा 33 लाख 55 हजार दंड की राशि वसूलनीय है. डीएम ने बताया कि बालू के अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरोध जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन खनन एवं परिवहन विभाग द्वारा लगतार कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



