भागवती एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का हुआ वितरण
छपरा। शहर से सटे गड़खा प्रखंड के मंगल टोला, महमदा स्थित भागवती सेंट्रल स्कूल में भागवती एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा संस्था के अध्यक्ष शिवाजी राय के द्वारा भागवती देवी के 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर समाज के गरीब, असहाय, जरूरतमंद सैकड़ो लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि आगे भी हर विकट परिस्थिति में गरीब और असहाय लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों ने अपने-अपने विचारों के माध्यम से संस्था के कार्य की सराहना की तथा आने वाले भविष्य में संस्था और अच्छा से कार्य करें, लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी।
सभा में उपस्थित मां साइंस इंस्टीट्यूट के निदेशक मनोज संकल्प, रिबेल के निदेशक विक्की आनंद, पूर्व जिला पार्षद परसा कमलेश राय, युवा उद्यमी श्वेतांक राय “पप्पू”, एबीसी प्रिपेरटॉरी के निदेशक महेश कुमार, जेडी सेंट्रल के निदेशक धर्मेंद्र राय, संस्कार वैली के निदेशक सुमित चांदगोटिया, रंजीत कुमार ,डॉ आनंद कुमार, पैक्स अध्यक्ष मुन्ना राय ,हरिहर राय, मनन बाबा ,आनंदी कुमार राय ,कुंज बिहारी सिंह, नीतीश कुमार यादव, नरसिंह कुमार राय, विकास कुमार राय, वार्ड संघ जिला अध्यक्ष सारण चंदन प्रसाद, महमदा पंचायत के मुखिया मनोज राय तथा विद्यालय के निदेशक राकेश कुमार राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



