सारण पुलिस की डिजिटल ट्रैकिंग से बड़ी राहत, “ऑपरेशन मुस्कान” में 50 मोबाइल बरामद
सारण पुलिस ने लौटाए 50 चोरी-गुम हुए मोबाइल

Saran Police Operation Muskaan: आम नागरिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सारण पुलिस लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। इसी क्रम में सारण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बड़ी सफलता मिली है।
Saran News: बाल सुधार गृह से जघन्य अपराध में संलिप्त किशोरों को किया जायेगा ट्रांसफर
चोरी या गुम हो चुके 50 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द किया गया है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 8.5 लाख रुपये आंकी गई है।
साइबर थाना में सौंपे गए मोबाइल
पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के नेतृत्व में साइबर थाना, सारण परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल पाकर पीड़ित नागरिकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
त्वरित तकनीकी कार्रवाई से हुई बरामदगी
साइबर थाना, सारण द्वारा तकनीकी अनुसंधान, IMEI ट्रैकिंग और अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हुए जिले के विभिन्न स्थानों से इन मोबाइल फोन को त्वरित कार्रवाई के तहत बरामद किया गया। आवश्यक सत्यापन के बाद यह सुनिश्चित किया गया कि मोबाइल सही व्यक्ति को ही सौंपा जाए।
सारण में नवजात की सौदेबाजी का भंडाफोड़, मधेपुरा से शिशु बरामद, 6 आरोपी सलाखों के पीछे
“ऑपरेशन मुस्कान” बना आमजन के लिए भरोसे का अभियान
सारण पुलिस द्वारा जिले में लगातार “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद करना और उन्हें उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाना है। इस अभियान के माध्यम से अब तक सैकड़ों पीड़ितों को राहत मिली है और लोगों का पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी पूरी प्रतिबद्धता और प्रभावशीलता के साथ जारी रहेगा।
SHO Suspended: सारण SSP की जनसुनवाई में खुली लापरवाही की पोल, FIR नहीं करने पर SHO निलंबित
सारण पुलिस की आमजन से अपील
- मोबाइल फोन चोरी या गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना में प्राथमिकी/सन्हा दर्ज कराएं।
- साथ ही भारत सरकार के CEIR पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत अवश्य दर्ज करें, ताकि मोबाइल को जल्द से जल्द ट्रैक कर बरामद किया जा सके।
सारण पुलिस ने दोहराया कि आमजन की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है। तकनीक के बेहतर उपयोग और संवेदनशील पुलिसिंग के माध्यम से नागरिकों को त्वरित न्याय और राहत देना ही “ऑपरेशन मुस्कान” का उद्देश्य है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन
बिहारJune 15, 2026ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
छपराJune 15, 2026छपरा की बेटी दिव्यांशी ने रचा इतिहास, भारतीय वायुसेना में बनी अधिकारी







