त्योहारों में घर आना हुआ आसान : सहरसा से आनंद विहार तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन का हुआ अवधि विस्तार

रेल डेस्क : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 04032/04031 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर के संचलन अवधि का विस्तार आनन्द विहार टर्मिनस से 02 से 30 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को तथा सहरसा से 03 नवम्बर से 01 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 21 फेरों के लिये किया जायेगा।
आनंद विहार से खुलने का समय
पूर्व से चलायी जा रही 04032 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा विशेष गाड़ी 02 से 30 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 05.15 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 05.50 बजे, मुरादाबाद से 08.35 बजे, बरेली से 10.12 बजे, शाहजहांपुर 11.22 बजे, सीतापुर से 14.15 बजे, गोंडा से 16.30 बजे, बस्ती से 17.50 बजे, गोरखपुर से 19.40 बजे, कप्तानगंज से 20.47 बजे, बगहा से 23.20 बजे दूसरे दिन नरकटियागंज से 00.20 बजे, रक्सौल से 01.15 बजे, बैरगनिया से 02.02 बजे, सीतामढ़ी से 02.45 बजे, जनकपुर रोड से 03.17 बजे, दरभंगा से 05.20 बजे, सकरी से 06.02 बजे, झंझारपुर से 06.27 बजे, निर्मली से 08.05 बजे, सरायगढ़ से 09.00 बजे, सुपौल से 09.32 बजे, तथा गढ़ बरूआरी से 09.47 बजे छूटकर सहरसा 10.30 बजे पहुंचेगी।
सहरसा से कब खुलेगी ट्रेन
वापसी यात्रा में, 04031 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 03 नवम्बर से 01 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सहरसा से 13.00 बजे प्रस्थान कर गढ़ बरूआरी से 13.22 बजे, सुपौल से 13.37 बजे, सरायगढ़ से 14.30 बजे, निर्मली से 14.42 बजे, झंझारपुर से 15.20 बजे, सकरी से 15.42 बजे, दरभंगा से 16.30 बजे, जनकपुर रोड से 17.17 बजे, सीतामढ़ी से 17.50 बजे, बैरगनिया से 18.22 बजे, रक्सौल से 20.00 बजे, नरकटियागंज से 20.50 बजे, बगहा से 20.32 बजे, कप्तानगंज से 23.55 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 01.00 बजे, बस्ती से 02.05 बजे, गोंडा से 03.30 बजे, सीतापुर से 06.20 बजे, शाहजहांपुर 09.02 बजे, बरेली से 10.02 बजे, मुरादाबाद से 12.40 बजे तथा गाजियाबाद से 15.32 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 16.10 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 16 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 15, 2026छपरा जंक्शन के पुनर्विकास का खाका तैयार, डीआरएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
छपराJune 15, 2026Sonpur Mela: 24.29 करोड़ की लागत से नये सिरे से सजेगा सोनपुर मेला क्षेत्र, 13.19 करोड़ से होगा अंबिका भवानी मंदिर का कायाकल्प
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन







