Saran News: सरयू नदी के कटाव से खतरे में था हाई वोल्टेज पोल, JE ने की वैकल्पिक व्यवस्था
बिजली संकट की आहट पर तुरंत एक्शन
छपरा। सरयू नदी में जारी तेज कटाव जहां एक ओर किसानों की फसलों और किनारे के पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा रहा है, वहीं एक बड़ा बिजली संकट भी मंडरा रहा था। लेकिन बिजली विभाग के कनीय अभियंता (JE) निखिल कुमार की त्वरित कार्रवाई और निर्णय से यह संकट समय रहते टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 हजार केवी क्षमता की विद्युत आपूर्ति लाइन सरयू नदी के किनारे से होकर गुजरती है। इसका मुख्य पोल रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के थाना घाट पर स्थित है, जो गोदना घाट तक जाता है। हालिया कटाव के चलते यह पोल नदी की तेज धार और भू-स्खलन की चपेट में आ सकता था, जिससे रिविलगंज क्षेत्र में व्यापक स्तर पर बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती थी।
स्थानीय लोगों द्वारा इस संभावित खतरे की सूचना मिलने पर कनीय अभियंता निखिल कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को समझते हुए करीब 50 मीटर की दूरी पर एक नया वैकल्पिक पोल लगवाया। उन्होंने बताया कि यदि नदी के कटाव से पुराना पोल क्षतिग्रस्त होता है, तो बिजली आपूर्ति को तुरंत नए पोल से जोड़ दिया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं होगी।
निखिल कुमार ने बताया कि जिस स्थान पर यह पोल स्थित है, वहां पहले भी नदी का पानी आया था लेकिन तब कटाव नहीं हुआ था। इस बार खतरा अधिक स्पष्ट था। इसलिए स्थानीय नागरिकों की सतर्कता और विभाग की तत्परता ने मिलकर एक बड़ी बिजली समस्या को समय रहते टाल दिया।
स्थानीय लोगों ने विभाग की सक्रियता और जेई निखिल कुमार की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सजगता ने पूरे इलाके को संभावित अंधेरे में डूबने से बचा लिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 4, 2026क्राइमसब्जी दुकान से गांजा, किराना स्टोर से स्मैक का कारोबार! सारण पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां



