छपरा-मशरक रेलखंड पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत , परिजनों में छाया मातम

छपरा। मशरक थावे छपरा रेलखंड पर मशरक थाना क्षेत्र के दक्षिणी रेलवे ढाला के पास एक युवक का शव पटरियों के बीच पाया गया। युवक मशरक थाना क्षेत्र के पूरब टोला गांव निवासी राजकुमार सिंह का 16 वर्षीय पुत्र मंजीत कुमार सिंह बताया गया। मौके पर पहुंची रेल पुलिस और मशरक थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
परिजनों ने बताया कि युवक मशरक बाजार में सिनेमा रोड में किराने की दुकान में काम करता है वह यहां कैसे पहुंचा यह पता नहीं चल पाया,पर शव को देखने से प्रतीत होता है कि युवक की ट्रेन से गिर कर कट कर मौत हो गई हो, मौके पर पहुंचे परिजन शव को कागजी कार्यवाही करते हुए ले कर चले गए।
युवक तीन भाई हैं और अविवाहित हैं वही पिता रोजगार के लिए दूसरे राज्य में नौकरी करते हैं और अभी वे वहीं पर हैं। घर पर मां समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही मौके पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन महंतों, आम पार्टी के नेता अमित सिंह ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
TechnologyMay 5, 2026इमरजेंसी में डॉक्टर से बेहतर काम कर रहा AI, Harvard की रिपोर्ट में बड़ा दावा
छपराMay 2, 2026अब सरकारी दफ्तरों का नहीं काटना पड़ेगा चक्कर, पंचायतों में एक साथ मिलेगा सरकारी समस्याओं का समाधान
करियर – शिक्षाMay 2, 2026BPSC का बड़ा एक्शन: AEDO पेपर लीक मामले में बायोमैट्रिक एजेंसी ब्लैकलिस्ट, बैंक गारंटी जब्त
छपराMay 1, 2026मजदूर दिवस पर न्याय की हुंकार: “सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र” का संकल्प







