सारण में क्राइम कंट्रोल के लिए सड़कों पर उतरें SSP, 214 वाहनों से 13.23 लाख रूपये जुर्माना की वसूली
सारण में सघन वाहन चेकिंग अभियान
छपरा। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सारण जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के नेतृत्व में पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक सर्राफा बाजार एवं प्रमुख बैंकों के समक्ष संचालित किया गया।
Crime News: सारण में छत पर सोये व्यक्ति की ईंट से सिर कुचलकर निर्मम हत्या |
1424 वाहनों की जांच
इस दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 1424 वाहनों की जांच की, जिसमें से 214 वाहनों से कुल ₹13,23,500 की जुर्माना राशि वसूली गई। साथ ही अभियान के दौरान 4.90 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई तथा 02 मोटरसाइकिल जप्त कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
Chhapra News: सारण में 22 शराब माफियाओं और अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, पुलिस ने तैयार की सूची |
अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा
इस कार्रवाई में थाना क्षेत्र के सभी पुलिस पदाधिकारी और जवान सक्रिय रूप से मौजूद रहे। अभियान की निगरानी स्वयं पुलिस निरीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने मौके पर रहकर की। एसएसपी ने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि जिले में अपराध पर नियंत्रण बना रहे और विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 26, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
- November 26, 2026छपराJob Mela: सारण में 2 दिसंबर को सजेगा नौकरियों का बाजार, 27,500 रुपये तक मिलेगी सैलरी; 10वीं पास से बीटेक तक को मौका
- November 26, 2026छपरासोनपुर मेले में बकरियों और भेड़ों की भी खूब हो रही खरीद-बिक्री, 1.85 लाख रुपये तक पहुंची कीमत
- November 26, 2026क्राइमChhapra Crime News: प्रेम प्रसंग के पुराने विवाद में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, पिता भी गंभीर रूप से घायल



