
छपरा। सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के पटराही खुर्द गांव के एक युवक की नई दिल्ली में चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई।मृतक उपेन्द्र कुमार(25) भेल्दी थाने पटराही खुर्द गांव के शिवपूजन राय का पुत्र बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के पटराही खुर्द गांव के उपेन्द्र कुमार अपने तीन भाइयों के साथ नई दिल्ली के बव्वना में किराए में मकान में साथ ही रहता था और बव्वना में रहता था।
14 जनवरी की रात खाना खाकर सभी भाइयों के साथ एक ही कमरे में सोया हुआ था। रात्रि के करीब 11 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया और दरवाजे को खोलने के लिए बोला। बस क्या था?उपेन्द्र कुमार अवाज सुनकर जैसे ही दरवाजे को खोला हमलावरों ने चाकू गोदकर लहूलुहान कर दिया।
परिजन इलाज के लिए दिल्ली के स्थानीय अस्पताल में ले गए जहां उपेन्द्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज ही रही थी कि अन्य भाई पोस्टमार्टम नहीं कराने के जिद्द पर अडिग हो गए। पुलिस शक के आधार पर तीनों भाइयों को हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस अभी भी दीलिप कुमार व अनिल कुमार को हिरासत में लेकर गहन पुछ-ताछ कर रही है। इधर,मृतक उपेन्द्र का शव नई दिल्ली से भेल्दी थाने के पटराही खुर्द गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



