छपरा में रेलवे ट्रैक पर मिला बिहार पुलिस जवान का शव, हत्या की आशंका

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना रेलवे ढ़ाला के पास ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव की पहचान प्रदीप कुमार, पिता- सुरेश ठाकुर, ग्राम ईनई, थाना रिविलगंज, जिला सारण के रूप में की गई। प्रदीप कुमार किशनगंज जिला बल में सिपाही के रूप में प्रतिनियुक्त थे।
शव का सत्यानोपरांत परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस सूचना के प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ कुमार आशीष घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक ने इस मामले से जुड़ी सभी पहलुओं की जांच करने और मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए रिविलगंज थानाध्यक्ष को निर्देशित किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
क्राइमJune 22, 2026Crime News Saran: सारण में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा सलाखों के पीछे
छपराJune 22, 2026Jamin Registry Rate: सारण में जमीन की रजिस्ट्री होगी महंगी, शहरी क्षेत्रों में MVR दरें दोगुनी
करियर – शिक्षाJune 20, 2026Success Story: सारण की बेटी अंकिता बनीं SDM, 70वीं BPSC में 272वीं रैंक से रचा इतिहास
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP



