
बेतिया । बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना में पदस्थापित महिला दारोगा प्रीति कुमारी को निगरानी विभाग की टीम ने 12 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है।
बिचौलिए संग मिलीभगत
निगरानी विभाग के सूत्रों के अनुसार, दारोगा प्रीति कुमारी ने एक मुकदमे में लाभ पहुंचाने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद मामला 12 हजार रुपये पर तय हुआ। लेन-देन की इस पूरी डील में दारोगा का एक करीबी बिचौलिया भी शामिल था। निगरानी टीम ने महिला दारोगा और उसके साथी दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Train Update: छपरा से उधमपुर के लिए चलने वाली सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का हुआ अवधि विस्तार |
घर से हुई गिरफ्तारी
निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाकर दारोगा को धर दबोचा। यह गिरफ्तारी नगर के स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के पास स्थित दारोगा के आवास से की गई। जैसे ही पैसों का लेन-देन हुआ, टीम ने दोनों को घेर लिया और मौके से बरामद राशि को जब्त कर लिया।
EOU Raid In Bihar: सिवान के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी |
रिश्वत का खेल हुआ बेनकाब
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दारोगा और उसका बिचौलिया मामले में पक्षकार को राहत दिलाने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत सही पाए जाने पर निगरानी विभाग की टीम ने प्लान बनाकर कार्रवाई की और रिश्वत की राशि सौंपते ही दोनों को दबोच लिया।
आगे की कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम ने आरोपी महिला दारोगा और उसके बिचौलिए को पूछताछ के लिए पटना ले जाया है। रिश्वतखोरी के इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



