Chhapra News: सारण की 1346 इंटर पास अल्पसंख्यक छात्राओं को मिलेगा 15 हजार का प्रोत्साहन
इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी में पास करने पर मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना के तहत मिलेगा लाभ

छपरा। शिक्षा को बढ़ावा देने और अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने की दिशा में बिहार सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सारण जिले की कुल 1,346 मुस्लिम छात्राओं को इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से सफल होने पर मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना (Chief Minister Minority Promotion Scheme) के अंतर्गत 15-15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इसकी जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रवि प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने वर्ष 2025 के लिए जिले को आवश्यक बजट उपलब्ध करा दिया है। साथ ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं की सूची जिला कार्यालय को सौंप दी गई है।
दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू
पदाधिकारी ने बताया कि संबंधित छात्राओं से उनके दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी चयनित छात्राओं को अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से निम्नलिखित दस्तावेज़ जमा कराने होंगे:
- इंटरमीडिएट का अंक पत्र,
- प्रवेश पत्र,
- प्रमाण पत्र,
- आधार लिंक बैंक पासबुक की प्रति,
- अद्यतन निवास प्रमाण पत्र,
- एवं अभिभावक का घोषणा पत्र।
उन्होंने कहा कि छात्राओं के बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक होने चाहिए, अन्यथा खाते में राशि नहीं भेजी जा सकेगी।
22 km माइलेज के साथ Tiago की वाट लगाने आयी Maruti Suzuki Cervo की स्टाइलिश डिजाइन वाली कार |
सीएमएफ पोर्टल से सीधे खाते में आएंगे पैसे
जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय द्वारा सीएमएफ (सेंट्रल मनी फंड) पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक छात्रा के खाते में सीधे 15 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। यह राशि छात्राओं की उच्च शिक्षा में सहायक सिद्ध होगी।
6.54 लाख रुपये कीमत वाली Hyundai Aura की बेहतरीन कार 28km माइलेज और सुपरहिट फीचर्स के साथ launch |
कार्यालय में बना विशेष काउंटर
छात्राओं व उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में एक विशेष काउंटर भी खोला गया है। यहां वे खुद जाकर अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं और योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
|
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 18, 2026क्राइमसारण में रंगदारी-लूट के मामले में वांटेड अपराधी गिरफ्तार, 5 अपराधिक मामले हैं दर्ज
- September 18, 2026बिहारबिहार के सभी थानों में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, DSP करेंगे निगरानी
- September 18, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी रेल पुलिस
- September 18, 2026छपरासारण DM ने नन्ही जिंदगी की सुरक्षा का रास्ता दिखाया , ‘पालना घर’ का करें इस्तेमाल
जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने छात्राओं से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ लेने के लिए समय पर दस्तावेज जमा करें और अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।


