छपरा से अमृतसर तक चलेगी 23 बोगी वाली त्यौहार स्पेशल ट्रेन, सीट भी मिलेगा कन्फर्म

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05049/05050 छपरा-अमृतसर-छपरा त्यौहार साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 20 सितम्बर से 29 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा अमृतसर से 21 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक शनिवार को 11 फेरों के लिये किया जायेगा।
सप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से
05049 छपरा-अमृतसर त्यौहार साप्ताहिक विशेष गाड़ी 20 सितम्बर से 29 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 09.55 बजे प्रस्थान कर सीवान से 10.50 बजे, थावे से 11.28 बजे, तमकुही रोड से12.05 बजे, पडरौना से 12.40 बजे, कप्तानगंज से 13.30 बजे, गोरखपुर से 14.40 बजे, खलीलाबाद से 15.22बजे, बस्ती से 15.50 बजे, गोण्डा से 17.15 बजे, बुढ़वल से 18.22 बजे, सीतापुर से 19.55 बजे, बरेली से23.10 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.53 बजे, सहारनपुर से 04.02 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 04.27बजे, अम्बाला कैंट से 05.20 बजे, ढंडारी कलां से 06.55 बजे, जलंधर सिटी से 08.10 बजे तथा ब्यास से08.45 बजे छूटकर अमृतसर 09.30 बजे पहुंचेगी।
प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से खुलेगी
वापसी यात्रा में 05050 अमृतसर-छपरा त्यौहार साप्ताहिक विशेष गाड़ी 21 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2024तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से 12.45 बजे प्रस्थान कर ब्यास से 13.17 बजे, जलंधर सिटी से 13.58बजे, ढंडारी कलां से 15.15 बजे, अम्बाला कैंट से 16.55 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 17.38 बजे, सहारनपुर18.20 बजे, मुरादाबाद से 21.50 बजे, बरेली से 23.14 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 02.18 बजे, बुढ़वल से04.42 बजे, गोण्डा से 05.45 बजे, बस्ती से 07.15 बजे, खलीलाबाद से 07.50 बजे, गोरखपुर से 08.45 बजे,कप्तानगंज से 09.50 बजे, पडरौना से 10.42 बजे, तमकुही रोड से 11.15 बजे, थावे से 12.05 बजे तथासीवान से 12.55 बजे छूटकर छपरा 14.00 बजे पहुंचेगी।
यात्रियों की सहूलियत के लिए लगा है 23 कोच
इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12 तथा
वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







