Saran News: सारण में असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर का शिवलिंग को किया क्षतिग्रस्त
घटना स्थल पर पहुंचे डीएम- एसएसपी

छपरा। सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा स्थित दुधनाथ शिव मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा शिवलिंग को क्षति पहुँचाने की घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही रसूलपुर थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँची और मंदिर परिसर की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
डीएम और एसएसपी ने की घटना जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अमन समीर, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, एकमा स्वयं घटनास्थल पर पहुँचे और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने रसूलपुर थानाध्यक्ष को तत्काल मामला दर्ज करने और एक विशेष जांच टीम गठित कर दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है तथा संवेदनशील इलाकों में सतत निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना नजदीकी थाने या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष (हेल्पलाइन नंबर: 9031036406) पर तुरंत दें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की घटनाओं में शामिल असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



