
छपरा। शहर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सुनिल कुमार शर्मा ने विदेश में सारण का मान बढ़ाया है। मलेशिया में आयोजित इंटरनेशनल होम्योपैथिक कॉन्फ़्रेन्स , डॉक्टर हरदेव प्रसाद मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने लक़वा पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस कांफ्रेंस में उपस्थित सभी डॉक्टरों ने डॉक्टर शर्मा के व्याख्यान सराहना की तथा डॉ शर्मा की उज्जवल भविष्य की कामना की ।
आपको बताते चलें इसके पहले भी डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कॉन्फ़्रेन्स में अपना व्याख्यान प्रस्तुत कर चुके हैं l उनका व्याख्यान लकवा पर किये गये उनके आधुनिक शोध और उनसे मिलने वाले परिणाम पर विस्तृत रूप से चर्चा किया l डॉक्टर हरदेव प्रशाद मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में बिहार राज्य सहित देश के अन्य राज्यों से भी चिकित्सक मलेशिया में उपस्थित थे। डॉ शर्मा के इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों एवं अभिभावकों ने शुभकामनाएं दी ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन







