सारण में बाइक अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जख्मी हाल में निजी अस्पताल में भर्ती

छपरा। जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के कटेया गांव में एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दिया है। गोली युवक के पेट में लगी है। गोली लगने के बाद युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से उसे एकमा के एक प्राइवेट हॉस्पीटल में भर्ती किया है। घटना शुक्रवार की रात करीब नौ बजे के आस पास की बतायी गयी है। जख्मी युवक कटेया गांव का पिंटू कुमार यादव(28) पिता राजेंद्र यादव बताया गया है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया की शुक्रवार की रात दो बाइक पर सवार चार युवक पिंटू के घर के बाहर पहुंचे व उसे आवाज दे कर बुलाया। पिंटू घर से बाहर निकल कर बाइक सवार युवकों के पास पहुंचा ही था की उसे गोली मार दी गयी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से आसानी से भाग निकले। अपराधियों ने घटना के समय अपनी बाइक को स्टार्ट ही रखा था व दोनों बाइक सवार अलग अलग दिशाओं में भागे। ग्रामीणों ने जनता बाजार थाना की पुलिस को सूचना दिया तब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व स्थिति का जायजा लिया। लोगों की माने तो प्रारंभिक जांच में घटना का कारण जमीनी विवाद बताया गया है। पुलिस युवक के फर्द बयान का इंतजार कर रही है।
एक माह पहले युवक की शादी हुई है
गोली बारी की घटना में जख्मी पिंटू कुमार यादव की शादी बीते मई माह में बीस तारीख को हुई है। वह बाहर के प्रदेश में काम करता है व चार भाइयों में दूसरे नंबर पर है। शादी के बाद से वह घर पर ही रह रहा है व दोस्तों संग खुशियां मना छुट्टियां बीता रहा। घटना के दिन भी वह बाजार से चिकेन खरीद कर लाया था। घटना के बाद गांव में लोग दहशत में है। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा की इतनी घनी बस्ती में अपराधी घटना को अंजाम दे कैसे भाग निकले। परिजनों की माने तो पिंटू सरल व मिलनसार स्वभाव का है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 27, 2026सारण में सड़क परियोजनाओं को रफ्तार, गांव-गांव कैंप लगाकर मिलेगा जमीन अधिग्रहण का मुआवजा
बिहारApril 27, 2026बिहार में खाकी की गरिमा पर सख्ती, वर्दी में धूम्रपान या पान खाना प्रतिबंधित
क्राइमApril 27, 2026सारण में वार्ड पार्षद राजा ठाकुर हत्याकांड में 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
क्राइमApril 25, 2026Crime News: सारण में चाकू गोदकर वार्ड पार्षद की हत्या, आज हीं होना था तिलकोत्सव







