रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, भीषण गर्मी को देखते हुए चलायी जा रही है 103 स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेल प्रशासन द्वारा वाराणसी मंडल पर ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती माँग को देखते हुये मंडल के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों एवं अन्य प्रमुख नगरों के लिये 19 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें 193 फेरों में चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 42 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर देश के प्रमुख नगरों के लिये 195 फेरों में चलाई जा रही हैं।
इसके साथ ही 103 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर देश के प्रमुख नगरों के लिये 606 फेरों में चलाई जा रही हैं अर्थात पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से/होकर कुल 240 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें 1,577 फेरों में चलाई जा रही हैं।
इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से यात्रा सुगम हो रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप रिकार्ड संख्या मंन विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्री गण इन अतिरिक्त ट्रेनों में अपना टिकट रेलवे टिकट काउंटर अथवा आईआरसीटीसी वेबसाइट-ऐप के माध्यम से भी बुक कर सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



