भीख मांगने वालों की सर्वे कराएगी बिहार सरकार, मोबाइल एप में दर्ज होगा आंकड़ा
स्माइल योजना के तहत होगा सर्वे

पटना: भिक्षावृत्ति मुक्त बिहार के लक्ष्य को लेकर Social Welfare Department Bihar ने राज्यव्यापी सर्वे अभियान की शुरुआत की है। ‘मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना’ और ‘स्माइल योजना’ के तहत भिक्षावृत्ति में संलिप्त लोगों की अद्यतन गणना और पहचान सुनिश्चित की जाएगी। यह सर्वे राज्य के सभी 38 जिलों में एक महीने के भीतर पूरा किया जाएगा।
मोबाइल ऐप और हार्ड कॉपी दोनों माध्यम
सर्वेक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थानों जैसे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख चौक-चौराहों पर डेटा संग्रह किया जाएगा। आंकड़े मोबाइल ऐप और हार्ड कॉपी दोनों माध्यमों से दर्ज होंगे।
सचिव वंदना प्रेयषी ने कहा कि सटीक और अद्यतन डेटा से ही पुनर्वास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा। वहीं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी योगेश कुमार सागर ने बताया कि सर्वेक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
पुनर्वास और स्वरोजगार पर जोर
सर्वे में चिन्हित महिला, पुरुष, बच्चे और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्हें पुनर्वास, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में सभी जिलों के संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
छपराMay 17, 2026सारण के इस गांव ने बदल दी वर्षों पुरानी परंपरा! मृत्यु भोज पर लगाया सामाजिक ब्रेक
पटनाMay 16, 2026अब बालगृह के बच्चे भी बनेंगे होटल मैनेजर और उद्यमी, 14 क्षेत्रों में मिलेगा फ्री प्रशिक्षण
पटनाMay 16, 2026अब दिव्यांगजनों के लिए पटना में चलेंगी 14 स्पेशल बसें, सीढियों की जगह होगा रैंप
पटनाMay 16, 2026अब किसानों को ईख मित्र ऐप से मिलेगी गन्ना खेती की जानकारी







