सोनपुर मेला में डिजिटल माध्यम से दी जा रही है मछली पालन की जानकारी, मंत्री ने किया स्टॉल का उद्घाटन
छपरा। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में विभागीय मत्स्य स्टॉल का उद्घाटन विभागीय मंत्री रेणु देवी के द्वारा किया गया। इस वर्ष मेले में मत्स्य स्टॉल कुछ नयापन लेकर आया है पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष कुछ नई योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई है और उसका जीवंत प्रदर्शन भी किया गया है।
स्टॉल के बीचों बीच संचयन तालाब की दृश्य
जगह की कमी रहने के कारण कई योजनाओं को बहुत संक्षिप्त में दिखाया गया है मत्स्य विभाग की योजनाओं में प्रमुख रूप से बायोफ्लॉक् टैंक, समेकित चौर विकास योजना का मॉडल ,समेकित मत्स्य पालन मछलियों में रोग से निदान हेतु आवश्यक दवाइयां, पानी के आक्सीजन बढ़ाने हेतु एयरटर का प्रयोग और भी जो विभाग की योजनाएं चलाई जा रहे हैं उसके संबंध में फ्लेक्सी के माध्यम से दिखाया गया है। स्टॉल के बीचों बीच संचयन तालाब रियरिंग तालाब और एक मछुआरा फेंकजाल के साथ मछली पकड़ते हुए दर्शाया गया है जो अति सुंदर दिखाई देता है।
डिजिटल माध्यम से योजनाओं की जानकारी
इस वर्ष स्टॉल में डिजिटल माध्यम से भी विभागीय योजनाओं एवं मत्स्य पालन की जानकारी प्रदान की जा रही है। मत्स्य स्टॉल के उद्घाटन के अवसर पर विभागीय प्रधान सचिव डॉ एन.विजयलक्ष्मी, मत्स्य निदेशक अभिषेक रंजन उपमत्स्य निदेशक सुमन कुमार उपमत्स्य निदेशक , रसीद फारुकी, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित थे l
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



