सारण के DM और SP ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से सदर अनुमंडल के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डोरीगंज, गड़खा, और मांझी थानांतर्गत स्थित प्रमुख घाटों जैसे तिवारी घाट, बंगाली बाबा घाट, गड़खा सूर्य मंदिर घाट और मांझी रामघाट का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को घाटों पर सुरक्षा, सफाई, जलभराव, और भक्तों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने घाटों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और असमाजिक तत्वों पर नजर रखने की बात कही।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और संबंधित थानाध्यक्ष भी मौजूद थे।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छठ महापर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं, और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 13, 2026छपराछपरा के युवा कवि प्रभात ने कविता के जरिए कराया गौरवशाली भारत का परिचय
- August 13, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में फरार अपराधियों की शामत, हत्या के दो और लूट के एक आरोपित गिरफ्तार
- August 13, 2026क्राइमसारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों के शोषण का आरोप, पुलिस ने 3 लड़कियों को मुक्त कराया
- August 13, 2026क्राइमChhapra Crime News: रात में घरों की रेकी, नंबर प्लेट बदलकर देते थे वारदात को अंजाम, लाखों के जेवर के साथ दो गिरफ्तार



