छपरा की बेटी सोफिया ने NEET में 6701 रैंक प्राप्त कर कर हासिल की सफलता

छपरा। शहर के मिरचईया टोला निवासी रेलवे गार्ड मोजीबुर्र रहमान एवं शिक्षिका शगुफ्ता शाहीन की सुपुत्री सोफिया रहमान ने नीट की परीक्षा क्रैक किया है. उन्हें ऑल इंडिया 6701 रैंक हासिल हुआ है. नीट 2023 में 99 परसेंटाइल के साथ 651 अंक लाकर शगुफ़्ता ने कामयाबी दर्ज की है. सोफिया रहमान बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज और मेहनती थीं. उन्होंने प्रत्येक एक्जाम में बेहतर प्रदर्शन किया है. सोफिया ने बताया कि बायो मेरा फेवरेट सब्जेक्ट रहा है. वहीं केमेस्ट्री में भी दिलचस्पी रही है.
उन्होंने कहा कि उनके अब्बू मोजीबुर्र रहमान ने हमेशा जहाँ प्रोत्साहित किया वहीं मां शगुफ़्ता का हमेशा मार्गदर्शन मिला. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और शिक्षकों को दिया है. सोफिया का सपना एक बेहतर चिकित्सक बन समाज के निचले और गरीब तबका की खिदमत अंजाम देना है. उन्होंने कहा कि इंसानियत की खिदमत सबसे बड़ी इबादत है. चिकित्सा में सेवा का भरपूर अवसर है. अब उनका सपना साकार हो सकता है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त
क्राइमMay 27, 2026सारण पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 24 घंटे में 51 अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए







