Young man brutally murdered with knife in Chhapra, went missing from wedding ceremony

छपरा में चाकू गोदकर युवक की निर्मम हत्या, शादी समारोह से हो गया था लापता

क्राइम छपरा बिहार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छपरा। छपरा में एक छात्र की चाकू गोदकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक का शव लहूलुहान स्थिति में भिखारी चौक के समीप मुख्य मार्ग के किनारे गढ्ढे से बरामद किया गया है। युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा निवासी चंदन राय (25वर्ष) पिता संजय राय के रूप में हुई है। मृतक अपने ननिहाल में रहकर ग्रेजुएशन के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह मूल रूप से भेल्दी थाना क्षेत्र के तकिया गांव का रहने वाला है। शनिवार के रात मृतक अपने परिवार के साथ ननिहाल के गांव में एक बारात में शामिल हुआ था। देर रात से गायब हो गया। परीजनो द्वारा लगातार खोजबीन की गई लेकिन कोई सफलता नही मिली। रविवार के सुबह घर से 1 किलोमीटर दूर गढ्ढे में शव बरामद हुआ है। हत्या के कारणों का जानकरी नही हो सका है। युवक की हत्या चाकू गोदकर निर्मम तरीके से की गई है।

घटना के बारे में जानकरी देते हुए मृतक के ममेरे भाई ने बताया कि शनिवार की रात बड़ा तेलपा गांव में एक बारात आया हुआ था। बारात में शामिल होने के लिए चंदन अपने मामा लोग के साथ गया। जो जयमाल के वक्त तक दिखा लेकिन उसके बाद लापता हो गया। परिजनों द्वारा चंदन के मोबाइल पर फोन किया गया तो फोन पिक नहीं हुआ। फिर रात तक कोई जानकारी नहीं होने के बाद परिजनों द्वारा खोजबीन की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आज सुबह में लहूलुहान शव भिखारी चौक के करीब गढ्ढे से बरामद किया गया है । मृतक के शरीर पर चाकू के गहरे निशान है।

शव मिलने के बारे में जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि भिखारी चौक से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक शादी में भोज खाने के बाद लापता हो गया था। आज सुबह शव बरामद हुआ है। युवक की हत्या चाकू गोदकर किया गया है। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।