छपरा में जमीनी विवाद में भू-माफियाओं ने की गोलीबारी, बाउंड्री कर रहे मजदूर घायल

छपरा। सारण में जमीनी विवाद में एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर देने का मामला सामने आया है। घटना सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र की है। जहां बैंक ऑफ बड़ौदा के पास तहबारी के समीप जमीनी विवाद में गोली मारकर एक मजदूर को घायल कर दिया गया। घायल मजदूर को आनन फानन में ईलाज के लिए जलालपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। छपरा सदर अस्पताल में इलाज जारी है। घायल मजदूर की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी स्व लीलाधर महतो के 45 वर्षीय पुत्र राजेश्वर महतो के रूप में हुई है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मोनू सिंह अपने जमीनी पर बाउंड्री करा रहे थे तभी भूमाफियाओ में हमला कर दिया और फायरिंग शुरू कर दी जिसमें काम कर रहे एक मजदूर को गोली लग गई। जिसके कारण वह घायल हो गया।
घटना के बाद जलालपुर थाना कि पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गईं है, खबर लिखें जाने तक इस मामले में प्राथमिक दर्ज नहीं की गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







