
छपरा। सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के नरहर पुर में छपरा के पूर्व विधायक स्व. रामप्रवेश राय के भाई ने अपने दो भतीजों को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। घटना गुरूवार की दोपहर की बतायी जा रही है। रामप्रवेश राय के छोटे भाई जयराम राय ने अपने भतीजे शत्रुधन राय और राजन राय को गोली मारी है। वहीं इस घटना पूर्व विधायक के पुत्र व जिला परिषद के सदस्य आनंद राय पर भी फायरिंग की गयी है। उनके ऊपर पांच राउंड गोली चलायी गयी है। जिसमें वह बाल-बाल बच गये। लेकिन राजन राय और शत्रुधन राय को गोली लग गयी। रामदयाल राय के 26 वर्षीय पुत्र राजन राय को पेट में गोली लगी है। वहीं भोला राय के 40 वर्षीय पुत्र शत्रुधन राय को जांघ में गोली लगी है। आनन-फानन में दोनों को छपरा सदर अस्पताल में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
वहीं घटना सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घटना के संबंध में आनंद राय ने बताया कि जिला परिषद के फंड से गांव में यात्री शेड बनाने के लिए फंड पास हुआ है। गांव के ही खैनिया बाबा के पास यात्री शेड का निर्माण कराया जा रहा है। गांव के सभी लोगों का राय है कि यहीं पर यात्री शेड बने। लेकिन जयराम ने इसका विरोध किया और ठेकेदार को काम करने से रोक दिया। जिसके बाद ठेकेदार ने फोन कर इसकी सूचना दी।
जिसके बाद आंनद राय पहुंचे और उनके चाचा जयराम राय से विवाद हो गया। इसी बीच गोलीबारी शुरू हो गयी। जिसमें शत्रुधन राय और राजन राय को गोली लग गयी। लेकिन आनंद राय किसी तरह से बच निकलें। फिलहाल दोनों घायलों को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पूर्व से आंनद राय और जयराम राय के बीच चुनाव को लेकर भी विवाद चल रहा है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ चुके है। जिसमें जय राम राय को हार मिली थी और आंनद राय ने जिला परिषद के पद पर जीत हासिल की थी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



