छपरा में बालू माफियाओं ने ट्रक जांच के दौरान खनन पदाधिकारी के टीम पर बोला हमला

छपरा। छपरा में बालू माफियाओं का दबंगई एक बार फिर देखने को मिला है। अब बालू माफियाओं की इतनी हिम्मत हो गई है कि उन्होंने खनन पदाधिकारी और उनकी टीम पर हमला कर दिया। छपरा के खनन पदाधिकारी संतोष कुमार और उनके ड्राइवर को इस घटना में गंभीर चोट लगी है। यह घटना सोमवार को गौरा ओपी थाना क्षेत्र के छपरा मसरख में कुमार पर हुई है पीड़ित खनन पदाधिकारी इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल पहुंचे।
खनन पदाधिकारी संतोष कुमार अवैध खनन और ओवरलोडेड बालू के ट्रकों की धरपकड़ कर रहे थे तभी खनन पदाधिकारी के साथ उनके चालक पर बालू माफियाओं द्वारा हमला कर दिया गया खनन पदाधिकारी के हाथ और सीने में चोट आई है। खनन पदाधिकारी संतोष कुमार ओवरलोडेड बालू के ट्रकों को पकड़कर चालान कर रहे थे तभी उन पर हमला हुआ है दर्जनों की संख्या में आए बालू माफियाओं ने उन पर हमला कर दिया
और वाहनों में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी हमले में खनन पदाधिकारी और उनके ड्राइवर को भी गंभीर चोट आई है इस संदर्भ में सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद स्थानीय गौरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



