Railway News: छपरा-वाराणसी सिटी पैसेंजर समेत 2 ट्रेन रद्द, 2 ट्रेनों का मार्ग बदला
युसुफपुर और करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के बीच इंजीनियरिंग कार्य को लेकर निर्णय

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता और संरक्षा की दृष्टि से वाराणसी मंडल के छपरा–औड़िहार रेलखंड पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत गाजीपुर सिटी और ऑकुशपुर स्टेशनों के बीच समपार संख्या 21C का निर्माण तथा युसुफपुर और करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के बीच इंजीनियरिंग कार्य किया जाना है। इन कार्यों को पूरा करने के लिए संबंधित सेक्शन में आवश्यक ब्लॉक लिया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि कार्य के चलते कई ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, समय पुनर्निर्धारण, शॉर्ट-ओरिजिनेशन एवं नियंत्रण किया जाएगा। इससे यात्रियों को कुछ असुविधा हो सकती है, इसलिए उन्हें यात्रा से पूर्व संबंधित जानकारी रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त करने की सलाह दी गई है।
दादा परदादाओं की पहली पसंद Yamaha RX 100 Bike की दमदार वापसी भौकाली Look के साथ धुआँधार माइलेज |
भौकाली look, एडवांस फीचर्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस देगी मजबूत इंजन वाली Maruti Ertiga की 7-सीटर कार |
निरस्तीकरण
- बलिया एवं प्रयागराज रामबाग से 05 जून 2025 को चलने वाली 55131/55132 बलिया – प्रयागराज रामबाग – बलिया सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
- छपरा एवं वाराणसी सिटी से 05 जून 2025 को चलने वाली 55139/55140 छपरा – वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
pm surya ghar yojana: अपने घर के छतों पर लगवाएं सौर उर्जा, पाएं 78 हजार तक की सब्सिडी |
मार्ग परिवर्ततन –
- लखनऊ जं0 से 04 जून 2025 को चलायी गयी 15054 लखनऊ ज0-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित
मार्ग औड़िहार-मऊ-इन्दारा-बलिया के रास्ते जायेगी। - रक्सौल से 04 जून 2025 को चलायी गयी 14007 रक्सौल-आनंदबिहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना- मऊ-औड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
पुनर्निर्धारण –
छपरा से 05 जून 2025 को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस छपरा से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन –
गाजीपुर सिटी से 05 जून 2025 को चलने वाली 65101 गाजीपुर सिटी-जौनपुर मेमू गाड़ी गाजीपुर सिटी के स्थान परऔड़िहार से चलायी जायेगी।
नियंत्रण –
- नई दिल्ली से 05 जून 2025 को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- वाराणसी सिटी से 05 जून 2025 को चलने वाली 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







