बिहार के लाल पर आया पेरिस की विदेशी हसीना का दिल, शादी में निभाए सारे भारतीय रश्म

बिहार डेस्क। फ्रांस के पेरिस में रहने वाली एक युवती सात समंदर पार कर भारत आई ताकि वह अपने इंडियन बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर सके. दरअसल बिहार के बेगूसराय जिले के राकेश कुमार से पेरिस की मैरी लौर हेरल को बहुत ही गहरा प्यार हो गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि राकेश कुमार दिल्ली में टूरिस्ट गाइड का काम करते थे। जहां पर अलग-अलग देशों से टूरिस्ट आते है घूमने।इसी बीच तकरीबन 7 साल पहले राकेश की मुलाकात मेरी से हुई ।
जिसके बाद दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई जिसके बाद 3 साल बाद राकेश भी कपड़े का बिजनेस शुरू करने के लिए पेरिस चले गए और वहां जाकर मेरी के साथ रहने लगे।
एक दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों के बीच प्रेम और भी गहरा हो गया फिर दोनों ने आपस में फैसला किया कि शादी के बंधन में बंध जाए इसके बाद राकेश ने अपने परिवार वालों को ही शादी के लिए मनाया और दूसरी तरफ मैरी ने भी अपने फैमिली वालों को मनाया फिर दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए मान गए।
इसके बाद बेगूसराय के कटिहार गांव में दोनों ने धूमधाम से अपनी शादी रचाई इस शादी में राकेश की पूरी फैमिली को मौजूद थी और सबसे आश्चर्यजनक बात यह थी कि इस शादी में मेरी के घर वाले भी पेरिस से आए थे और इस शादी का हिस्सा बने शादी पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ साथ पूरे वेद मंत्र उपचार के साथ संपन्न हुई।
इस अनोखे शादी की चर्चा पूरे गांव में हो गई।
लोगों को यह आश्चर्य हुआ कि बिहार का लड़का कैसे विदेशी लड़की को पटा लिया इससे उत्सुकता में पूरे गांव वाले उस विदेशी दुल्हन को देखने के लिए पहुंच गए गांव वालों की भीड़ का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ।
शादी के बाद भी राकेश के परिवार वाले रिश्तेदार मेरी की मुंह दिखाई की रस्म में पहुंच गए दुल्हन को देखने सोशल मीडिया पर भी है शादी काफी वायरल हुई और सभी लोग दोनों दूल्हा दुल्हन को बधाइयां भी देने लगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 27, 2026Rabri Devi Residence: राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से पहले विभाग को लिखा पत्र, नए आवास का इंतजार
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक







