पटना। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “भ्रष्ट तंत्र और मशीनी यंत्रों से बनी डबल इंजन की एनडीए सरकार अब अत्याचारियों, भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और बलात्कारियों का भरोसेमंद उपकरण बन चुकी है।”
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि वोट खरीदी से बनी असंवेदनशील सरकार पूरे बिहार में नाबालिग बच्चियों, छात्राओं, बेटियों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर आंख मूंदे बैठी है। उन्होंने कहा कि सत्ता-संपोषित अपराधों के कारण सरकार के कर्ता-धर्ता इन जघन्य घटनाओं पर मौन साधकर नैतिकता का ढोंग कर रहे हैं।
जघन्य घटनाओं का हवाला देकर सरकार को घेरा
नेता प्रतिपक्ष ने हाल के कई मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि मधेपुरा में विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, खगड़िया में चार वर्षीय बच्ची के साथ बर्बर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, तथा पटना में जहानाबाद की नीट छात्रा के साथ दुष्कर्म व क्रूरतापूर्ण हत्या जैसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि राज्य सरकार पूरी तरह असंवेदनशील, क्रूर और अमानवीय हो चुकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों में अपराधियों को पकड़ने के बजाय सत्ता संरक्षित लीपापोती की जा रही है, जिससे अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं।
प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, अपराधियों को संरक्षण का आरोप
तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना और खगड़िया में इन घटनाओं के विरोध में आवाज उठाने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर उन्हें जेल भेज दिया, जबकि दूसरी ओर अपराधियों और बलात्कारियों को “मेहमान” की तरह सम्मान और सुरक्षा दी जा रही है।
उन्होंने सवाल किया कि जब राजद नेता और कार्यकर्ता पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग करते हैं तो उन पर ही मुकदमे क्यों दर्ज किए जाते हैं। “क्या पीड़ितों का दर्द बांटना और उनके अधिकार के लिए लड़ना अपराध है?” यह सवाल उठाते हुए उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाए।
कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल, मुख्यमंत्री की चुप्पी पर हमला
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार की विधि-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और मुख्यमंत्री की चुप्पी आपराधिक है। उन्होंने कहा कि शायद ही किसी को याद हो कि मुख्यमंत्री ने आखिरी बार मीडिया से संवाद कब किया था।
तेजस्वी यादव ने चेतावनी दी कि यदि सत्ता प्रायोजित और सत्ता संरक्षित अपराध नहीं रुके, तो जनता अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना जानती है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी।
जनता से न्याय की लड़ाई में साथ देने की अपील
अपने बयान के अंत में तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल पीड़ितों के साथ खड़ा है और महिलाओं, बच्चियों एवं समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य और समाज की सुरक्षा से जुड़ा सवाल है, जिस पर सरकार को जवाब देना ही होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



